प्रदेश के 13 आईएएस और 19 पीसीएस अधिकारियों को मिला प्रमोशन का तोहफा

देहरादून : शासन ने प्रदेश के कई आईएएस व पीसीएस अफसरों को नए साल पर पदोन्नति का तोहफा दिया। सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने बताया कि नौ साल की सेवा पूरी करने वाले 13 आईएएस अफसरों को शासन ने 6600 से 7600 ग्रेड का वेतनमान दिया है। पदोन्नति के इस मामलें में शैलेश बगौली ने शासनादेश भी जारी कर दिया।

जिन अफसरों के वेतनमान में बढ़ोत्तरी की गई है उनमें 2010 बैच के आईएएस अधिकारी योगेंद्र यादव, उदयराज सिंह, देवकृष्ण तिवारी, उमेश नारायण पांडेय व राजेंद्र कुमार को यह लाभ एक जनवरी 2019 से मिलेगा। वहीं 2011 बैच के ललित मोहन रयाल व कर्मेंद्र सिंह को एक जनवरी 2020 से, 2013 बैच के डॉ. आनंद श्रीवास्तव व हरीश चंद्र कांडपाल, जनवरी 2022 से तथा 2014 बैच के मनुज गोयल, रोहित मीणा और संजय कुमार को एक जनवरी 2023 से यह लाभ मिलेगा।

वहीं शासन ने आईएएस अधिकारियों के साथ 18 पीसीएस अफसरों को भी यह तोहफा दिया है। शैलेश बगोली की अध्यक्षता में 19 पीसीएस अफसरों की 5400 से 6000 ग्रेड पे के लिए डीपीसी हुई। जिन पीसीएस अधिकारियों के नाम पर मोहर लग सकती है उनमें शैलेंद्र सिंह जयवर्द्धन शर्मा, वैभव गुप्ता, मुक्ता मिश्रा, योगेंद्र सिंह, कौस्तुभ मिश्र युक्ता मिश्र, कृष्णनाथ गोस्वामी, स्मृता परमार, दयानंद सरस्वती, सौरभ असवाल, रविंद्र सिंह, निर्मला बिष्ट, जितेंद्र कुमार, नूपुर, कमलेश मेहता, विनोद कुमार, गोपाल सिंह व सीमा विश्वकर्मा के नाम शामिल हैं।