दिल्ली में आज शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने मेयर पद के नाम का ऐलान हुआ। आप की शैली ओबेरॉय मेयर होंगी। एमसीडी चुनाव जीतने के बाद से ही दिल्ली के नए मेयर को लेकर चर्चाएं हुई थी। शुक्रवार को हुई पीएसी की बैठक में शैली का नाम तय किया गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सीएम आवास पर ही, शुक्रवार को पीएसी की बैठक आयोजित की गई। प्रदेश अध्यक्ष सहित पार्टी पदाधिकारी शामिल हुए। बैठक में एमसीडी के लिए छह नाम तय किए गए हैं, इसमें पटेल नगर से पार्षद चुनी गईं शैली ओबेरॉय को मेयर पद के लिए चुना गया। मटिया महल से पार्षद चुने गए आले मोहम्मद इकबाल को डिप्टी मेयर पद के लिए चुना गया है। साथ ही चार स्टैंडिंग कमेटी मेंबर भी चुने गए। करावल नगर से पार्षद आमिल मलिक, हरि नगर से पार्षद रमिंदर कौर, सीमापुरी से पार्षद मोहिनी जीनवाल, जंगपुरा से पार्षद सारिका चौधरी भी शामिल हैं।
आप पार्टी के नए मेयर का नाम आया सामने

