राज्य में अब ब्लैक फंगस की दस्तक, देहरादून में मिले मरीज़

देश के कई हिस्सों में अपना कहर बरपाने के बाद अब उत्तराखंड में भी ब्लैक फंगस के दस्तक देने की जानकारी मिली है। यहां राजधानी देहरादून के एक बड़े निजी अस्पताल में इसके तीन मरीज़ सामने आए हैं। वहीं एक मरीज़ सरकारी अस्पताल में भर्ती हुआ बताया गया है।

आपको बता दें कि देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण से उबरने के बाद कुछ मरीज ब्लैक फंगस से ग्रसित हुए हैं। अब इस बीमारी के उत्तराखंड में भी दस्तक देने की खबर है। हालांकि अस्पताल ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। पुष्टि होने के बाद ही इसकी असल स्थिति व अस्पताल का नाम बताया जाएगा।

विदित हो कि ब्लैक फंगस का अटैक मरीज़ की आंखों, दांत, नाक आदि में होता है। राज्य सरकार इससे निपटने के लिए पहले ही विशेषज्ञों के एक समूह का गठन कर चुकी है। जो सरकार को इसके लिए उठाये जाने वाले कदमों की सिफारिश करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *