भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर राहुल गांधी जयपुर में प्रेस वार्ता आयोजित की। जहां उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो महात्मा गांधी की राह पर चलती है। भाजपा भारत जोड़ो यात्रा के खिलाफ अभियान चला रही है। कांग्रेस विचारधारा की पार्टी है, जो लोग भाजपा के दबाव में हैं ये यहां से चली ही जाए तो,बेहतर होगा।
राहुल गाँधी ने इस गुटबाजी पर कहा है कि हमारी पार्टी लोकतांत्रिक पार्टी है। यहां बयानबाजी कम चर्चा ज्यादा होतीं हैं । राजस्थान ही नहीं, अन्य राज्यों में भी ऐसा होता है। कांग्रेस पार्टी एक विचारधारा की पार्टी है, लोगों को बोलने की आजादी है, हम उन्हें हम डराकर नहीं रखते। भारत जोड़ो यात्रा को लेकर राहुल गांधी ने कहा कि कन्याकुमारी से राजस्थान तक यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है।
राहुल गाँधी ने विवादास्पद बयान पर भाजपा नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने राहुल गांधी के लिए कहा कि जब भारत ने चीन से 37,000 वर्ग किमी का क्षेत्र खो दिया। राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन की कम्युनिस्ट पार्टी से 135 करोड़ रुपये का चंदा मिला।राहुल ने ये भी कहा है कि चीन भारत के बीच जो तनाव बना हुआ है उसपर देश की सरकार सोई हुई है और चीन ने युद्ध की तैयारी की है।

