MP लोकसभा चुनाव मतदान : सुबह 9 बजे तक 14.12 फीसदी हुआ मतदान

भोपाल : आज शुक्रवार को सुबह से ही मध्य प्रदेश में मतदान जारी है। प्रदेश चरण में आज छह सीटों पर मतदान शुरू हो चुका है। सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है और कई जगह ईवीएम मशीन में गड़बड़ी की खबर है।  आपको बतादें कि बालाघाट जिले में अति नक्सल प्रभावित दुगलाई थाना रूपझर मतदान केंद्र में 100 फीसदी वोटिंग हुई है और बालाघाट एसपी के अनुसार सुबह 9:00 तक सभी वोट पड़ गए। प्रदेश के  मंडला लोकसभा अंतर्गत आशारानी सिंगरोरै ने अपनी विदाई से पहले ग्राम मेली, नारायणगंज के मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने बेहतर सरकार चुनने में अपनी जिम्मेदारी दी है।  वहीँ छिंदवाड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी और पूर्व सीएम कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ ने परिवार संग मतदान किया और इसकी तस्वीर एक्स पर साझा की है। मप्र की छह सीटों पर सुबह नौ बजे तक 14.12 प्रतिशत मतदान हुआ। मंडला सीट पर सबसे ज्यदा 16.30 फीसदी मतदान हुआ तो सीधी में सबसे कम 11.93 प्रतिशत वोट पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *