Shradha murder case : आफताब की जमानत याचिका पर कल सुनवाई

देश में हाल ही में घटा बड़ा दिल दहला देने मामला श्रद्धा मर्डर केस ने सभी को हिला कर रख दिया। जिसके अहम् आरोपी आफताब पूनावाला ने आज शुक्रवार को साकेत कोर्ट में जमानत याचिका लगी थी। लगाई थी। आरोपी ने कोर्ट नंबर 303 में जमानत याचिका लगाई। कोर्ट ने बेल एप्लीकेशन को शनिवार तक के लिए पेंडिंग कर दी है। अब इस मामले पर शनिवार को कोर्ट में होगी सुनवाई। 

श्रद्धा के शव के टुकड़ों का होगा पोस्टमार्टम
आपको बतादें कि बीते  दिन गुरुवार को देश के बहुचर्चित श्रद्धा हत्याकांड मामले में दक्षिण जिला पुलिस को बड़ी बात पता चली है। महरौली के जंगल से बरामद शव के टुकड़े श्रद्धा के ही हैं। दिल्ली पुलिस को बुधवार शाम को मिली डीएनए रिपोर्ट से हुआ है। जंगल से मिले शव के टुकड़ों का डीएनए श्रद्धा के पिता विकास वालकर से मैच हुआ है। आफताब अमीन पूनावाला (28) के पॉलिग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट भी आ गई हैं अब आरोपी आफताब की नार्को टेस्ट का वेट हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *