11 फीसदी बढ़ाया कर्मचारियों का महंगाई भत्ता : उत्तराखंड

देहरादून : उत्तराखंड कैबिनेट ने सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में राज्य सचिवालय स्थित वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में हुई कैबिनेट की बैठक में कर्मचारियों को 11 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। इससे सरकार पर 1800 करोड़ का सालाना व्यय भार बढ़ेगा। कैबिनेट के इस फैसले से प्रदेश में तीन लाख कर्मचारियों और पेंशनरों को लाभ पहुंचेगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *