राज्य में 280 सड़कें और 703 बिजली ट्रांसफार्मर

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर से तेवर बदलता नज़र आ रहा है , भारी बारिश की वजह से अलर्ट जारी किया गया है। येलो अलर्ट के बीच प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह से झमाझम बारिश हो रही है। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अगले 72 घंटों के दौरान बिलासपुर, चंबा, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सिरमौर, सोलन, ऊना में अधिकांश स्थानों पर मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की आशंका बताई गई है। 

राज्य में 23 व 24 अगस्त के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  25 अगस्त के लिए येलो अलर्ट है। राज्य के कई भागों में 28 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं। टॉलेंड में पेड़ गिर गया है।भारी बरसात के चलते मार्ग शरण ढांक में पूरी तरह से क्षतिगस्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *