फिरोजाबाद: यूपी के फिरोजाबाद में बेकाबू डेंगू और वायरल बुखार का कहर अब सभी जगह फैल रहा है है। माहौल इतना बिगड़ गया है कि फ़िरोज़ाबाद से लोग अब घरों को छोड़कर पलायन कर रहें हैं। अपना घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग बुखार के डर से यहाँ से घरों को छोड़कर जा रहे हैं। यहां के लोग अपने बच्चों को दूसरे जिलों में रिश्तेदारों के घर छोड़ने जा रहे हैं। मौतों और प्रशासनिक लापरवाही के चलते यहाँ के लोग लाचार हो गए हैं। सुहागनगरी के लोग बेबस है। स्वास्थ्य सेवाओं का बुरा हाल है।साफ़ -सफाई की स्थिति भी काफी गंभीर है।
अगर बात करें बीते तीन हफ्तों के दौरान जिले में 79 मरीज अपनी मौत हुई है। इस पूरे आंकड़े में करीब 60 से ज़्यदा बच्चे हैं। सरकारी आंकड़ा अभी भी 50 कम बताया जा रहा है। बच्चों की मौत से आहत लोगों ने अब जिले से पलायन का मन बना लिया है। अपने बच्चों को बीमारी से बचाए रखने के लिए वे आगरा, मथुरा, एटा, मैनपुरी व अन्य जिलों की ओर रुख कर रहे हैं। पत्नी व बच्चों को ननिहाल छोड़ने जा रहे हैं।
इस बीमारी के कहर में लोग अब इक्का-दुक्का पंचायत में हिस्सा हैं। पहले लोग नीम के पेड़ के नीचे ठहाके लगते थे,आज सभी जगहों पर सन्नाटा पसरा है। घरों के आंगन सूने पड़े हैं। घरों में बच्चों की किलकारियां नहीं, उनकी दर्द भरी आहें सुनाई दे रही हैं। उन्हें ग्लूकोज की बोतलें चढ़ रही हैं। नन्हीं सी जानों के जिस्म को सुइयों ने घायल कर दिया है। यह वही गांव है, जहां डेंगू से पहली मौत हुई थी।

