केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुँची अमेठी,कई परियोजनाओं का होगा लोकार्पण

अमेठी: आज भाजपा केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो दिन के लिए अमेठी पहुंची हैं। जहाँ उन्होंने आज पहले दिन भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात की। पहले दिन वह गौरीगंज के पूर्व विधायक दादा तेजभान के आवास पर पहुंची और उनके परिवारीजनों से मुलाक़ात की। और परिवार को उनके निधन पर सांत्वना दी। 
स्मृति ईरानी ने मिथलेश सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष अमेठी दुर्गेश त्रिपाठी, धीरू तिवारी, मंत्री सुरेश पासी, सुधांशु शुक्ल मौजूद रहे।
वह जामो अलीपुर  के राजीव शुक्ला के घर पहुंची और उनकी माता के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
स्मृति ईरानी दो दिवसीय दौरे में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी और कई परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *