स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला,युवक गिरफ्तार

राजधानी लखनऊ में सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन में एक युवक ने सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर हमला किया और स्वामी प्रसाद पर जूता भी मारा है। सम्मेलन में हंगामा हुआ और सपा कार्यकर्ताओं ने युवक को पकड़ा और जमकर पीटा।  युवक की पहचान आशीष सैनी के रूप में हुई है। उसने कहा है कि वह हिंदू धर्म के बारे में की गई स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणियों से आहत था। पुलिस उसे गिरफ्तार करके विभूतिखंड थाने लाइ।हरकत करने वाला युवक वकील के वेशभूषा में था। 

लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से पिछड़ा वर्ग सम्मेलन आयोजित हुआ और युवक ने स्वामी प्रसाद की तरफ जूता फेंका और उन पर हमला कर दिया जिससे वहां हंगामा मचा। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया और उसे सपा कार्यकर्ताओं से बचाकर विभूतिखंड थाने ले गई। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *