बहुचर्चित घटना कांड लखीमपुर खीरी कांड और सांसदों के निलंबन पर संसद में विपक्ष लगातार निशाना साध रहा है। हंगामा इतना है कि लोकसभा अध्यक्ष के समझाने के बाद भी विपक्षी पार्टी के सांसद शांत नहीं हुए। इस बीच विपक्ष लगातार सांसदों का निलंबन वापस लेने और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को पद से हटाने की मांग कर रहा है। विपक्ष लखीमपुर खीरी मामले को किसानों की सुनियोजित तरीके से हत्या करार दे रहा है।
खबरों की मानें तो, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने संसद में कहा कि सरकार लखीमपुर खीरी मामले में किसी भी तरह की चर्चा पर मंजूर नहीं है। इस मामले पर गठित एसआइटी ने अपनी स्पेशल रिपोर्ट में साफ-साफ कहा है कि साजिश हुई है। ऐसे मुद्दे पर संसद बहस करने के लिए तैयार नहीं, ये काफी दुर्भाग्यपूर्ण है। विपक्ष ने कहा कि सर्कार इन मुद्दों पर चर्चा से भाग रहा है।
आज सुबह संसद की कार्यवाही जब शुरू हुई तो विपक्ष ने फिर से केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी के इस्तीफे की मांग की और इस पर हंगामा बरपाया। इस मुद्दे पर हुए हंगामें के बीच सदन की कार्यवाही को दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित हुई है।
लोकसभा में राहुल गांधी बोले कि हमें लखीमपुर खीरी में हुई हत्या के बारे में बोलने की अनुमति दी जानी चाहिए। इसमें सरकार के मंत्री की संलिप्तता थी और जिसके बारे में कहा गया है कि यह एक साजिश थी। किसानों की हत्या करने वाले मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए और सजा मिलनी चाहिए।

