भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज मंगलवार दशहरा के उपलक्ष्य में अरुणाचल प्रदेश पहुंचे हैं। तवांग में रक्षा मंत्री ने दशहरे के पावन अवसर पर शस्त्रों की पूजा की और इस दौरान रक्षा मंत्री ने तवांग के युद्ध स्मारक पर पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्री ने अरुणाचल प्रदेश के बम ला बॉर्डर से सीमा के उस पार मौजूद चीन की चौकियों का निरीक्षण किया और इस दौरान सैन्य अधिकारियों ने राजनाथ सिंह को सीमा पर हालातों की जानकारी ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग में 1962 युद्ध के नायक शहीद सूबेदार जोगिंदर सिंह के स्मारक पर भी पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। तवांग तिब्बत के छठे दलाई लामा की जन्मस्थली है। तवांग का बौद्ध मठ भी तिब्बती बौद्ध धर्म के लिए बेहद पवित्र माना जाता है।
रक्षा मंत्री ने तवांग में की शस्त्र पूजा, चीन की चौकियों को भी देखा

