भगवान का चांदी का छत्र लेकर मंदिर में पीएम मोदी ने किया प्रवेश

आज अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार खत्म होने ही वाला है। पीएम मोदी परिसर में मैदान चलकर भगवान का चांदी का छत्र लेकर मंदिर में प्रवेश कर चुके हैं। आज रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने वाली हैं।  पीएम मोदी राम मंदिर परिसर पहुंच गए हैं। पीएम के अलावा अयोध्या राम मंदिर परिसर में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरपर्सन मुकेश अंबानी, रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने पहुँच चुके हैं। नीता अंबानी कहती हैं, ”यह एक ऐतिहासिक दिन है। मुकेश अंबानी ने कहा, “आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दिवाली होगी।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *