माइनस 4 डिग्री तक जाएगा पारा,होगी बारिश 

उत्तर भारत भीषण ठंड से ठिठुर रहा है। रात में कोहरा तो दिन में सर्द हवाओं से सभी त्रस्त हैं। बीते दो दिनों से भले ही कुछ राहत मिली हो, लेकिन एक मौसम विशेषज्ञ ने आने वाले दिनों के लिए तैयार रहने की चेतावनी दी है। मौसम विशेषज्ञ नवदीप दहिया ने कहा है कि 14 से 19 जनवरी तक उत्तर भारत भीषण ठंडी हवा रहेगी। विशेष तौर पर 16 से 18 जनवरी के बीच ठंड अपने चरम पर होगी और मैदानी इलाकों का पारा माइनस 4 डिग्री सेल्सियस से लेकर दो डिग्री तक गिरेगा।उन्होंने कहा है कि मैंने पूरे अपने करियर में पूर्वानुमान के मॉडल में इतना कम तापमान नहीं देखा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने भी कहा है कि दिल्ली और इसके पड़ोसी राज्यों में शनिवार से शीतलहर की स्थिति बनने की आशंका है।  तीन दिनों में मौसम में बदलाव शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा, अभी कोहरा तापमान में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अधिकतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है और यह सिंगल डिजिट तक पहुंच जाएगा। इसके साथ ही शीतलहर चरम पर होगी।

होगी बारिश –

पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी यूपी और उत्तरी राजस्थान में भी अगले कुछ दिनों में बूंदाबांदी और हल्की बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *