अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि की मौत की गुत्थी सुलझाना अब सीबीआई के हाथों सौप दिया गया है। नरेंद्र गिरि की मौत हत्या थी या आत्महत्या इस बात का सच अब सीबीआई ढूंढ़कर निकालेगी। सीबीआई ने 6 सदस्यीय टीम का गठन भी कर दिया है। बीते बुधवार को यूपी सरकार ने महंत नरेंद्र गिरि की संदिग्ध मौत मामले की जांच केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से कराने मांग की थी।
जिसके बाद जब CBI बृहस्पतिवार को प्रयागराज पहुंचने वाली थी लेकिन कल टीम पहुंच नहीं सकी थी। आज टीम के आने की बात कही जा रही है,अधिकारी इस बारे में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हैं। एसएसपी की ओर से गठित 18 सदस्यीय एसआईटी मामले की जांच कर रही हैं। नरेंद्र गिरि के मृत शरीर को रस्सी काटकर नीचे उतारने वाले शिष्य सर्वेश तिवारी का कहना है कि उसने पंखा चलाया ही नहीं। पुलिस अखाड़ा परिषद के कई कर्मचारियों, छात्रों और शिष्यों से लगातार पूछताछ में जुटीं है।
महंत नरेंद्र गिरी का निधन मौत या मर्डर? CBI करेगी जांच

