चारधाम मंदिरों के कपाट बंद होने के अब चंद दिन ही शेष रह गए हैं। हालांकि लॉकडाउन के बाद से हरिद्वार के साथ अन्य पर्यटन स्थलों पर सन्नाटे की स्थिति रही है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यात्रियों की संख्या में इजाफा हुआ है।
गंगोत्री मंदिर के 15 नवंबर को तो केदारनाथ एवं यमुनोत्री के 16 नवंबर और बदरीनाथ के कपाट 19 नवंबर को बंद हो जाएंगे। इसके बाद चारधाम यात्रा अगले साल अप्रेल-मई में शुरू होगी।
धार्मिक स्थलों के कपाट बंद करने की तिथि करीब दस दिन पूर्व घोषित हो गई थी। सबसे पहले गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को बंद होंगे। फिर केदारनाथ मंदिर और यमुनोत्री मंदिर के कपाट 16 नवंबर को बंद होंगे। सबसे बाद में बदरीनाथ मंदिर के कपाट 19 नवंबर को बंद होंगे। वैसे तो पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी होने से सर्दी बढ़ गई है, लेकिन फिर भी यात्रियों की अच्छी खासी भीड़ चारो धामों में पहुंच रही है।
मंदिरों के कपाट बंद होने का मुहूर्त भी तय कर दिया गया है। इसमें गंगोत्री धाम के कपाट 15 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद बंद किए जाएंगे। केदारनाथ धाम के कपाट भैया दूज यानी 16 नवंबर को सुबह 8.30 बजे बंद होंगे। साथ ही यमुनोत्री धाम के कपाट भी 16 नवंबर को प्रातः बंद कर दिए जाएंगे। वहीं बदरीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को दोपहर 3.35 बजे बंद किए जाएंगे।

