उत्तराखंड: 15 साल की बच्ची ने वीडियो बनाकर खोली भ्रष्टाचार की पोल

घटिया सड़क निर्माण को लेकर उत्तराखंड की एक 15 साल की बच्ची सुहानी बिष्ट ने मोबाइल से वीडियो बनाकर भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। इस बच्ची के पिता ने उक्त वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया तो लोगों ने उसे खूब सराहा। वीडियो को करीब दो लाख लोग देख चुके हैं तथा हजारों लोगों ने इस को लाइक और शेयर किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार चमोली जिले के देवर-खडोरा मार्ग का 15 अक्टूबर को डामरीकरण किया गया था। सुहानी ने अगले ही दिन 16 अक्टूबर को वीडियो बनाकर सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री का आरोप लगाया और बताया कि बनने के 12 घंटे बाद ही उक्त सड़क उखड़ने लगी है। उसने बताया कि जब लोगों ने घटिया सड़क निर्माण का विरोध कर काम रुकवाया तो विभाग के अधिकारियों ने पुलिस बुला ली।
लोग सोशल मीडिया पर इस बच्ची के हौंसले की खूब तारीफ कर रहे हैं। इसको बाल रिपोर्टर की संज्ञा दी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *