गौरतलब है कि पूर्वांचल की बेहद फेमस गायिका आकांक्षा दूबे की आत्महत्या के बाद मौत के लिए उकसाने वाला आरोपी = वाराणसी की जिला जेल में बंद गायक समर सिंह उर्फ समरजीत सिंह है। जिसकी जमानत प्रार्थना पत्र पर अब आगामी 19 मई को सुनवाई होनी है।
आज बुधवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. अजय कृष्ण विश्वेश की अदालत में सुनवाई के दौरान वादिनी के अधिवक्ता ने आपत्ति लगाईं है और समय की मांग की है। जिस पर अदालत ने सुनवाई की अगली तारीख 19 मई को दी ।
क्या है मामला ?-भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र के पास एक होटल में आत्महत्या कर ली थी। आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह को 6 अप्रैल की देर रात गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया था जिसकी जमानत याचिका पर सुनवाई 19 मई को होगी।

