माँ के अंतिम संस्कार के तुरंत बाद पीएम ने दी देश को सौगात,ममता बनर्जी ने जताया शोक 

कोलकता : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिये आज कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारम्भ किया। पीएम मोदी ने माता के अंतिम संस्कार के बाद देश को यह सौगात समर्पित की। यह वंदे भारत ट्रेन एक जनवरी से बंगाल के हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी रूट तक का सफर तय करेगी। इस वंदे भारत सुपरफास्ट ट्रेन में हर तरह की आधुनिक सुविधाएं होंगी। वहीं वंदे भारत को हरी झंडी दिखाने के बाद पीएम मोदी ने अपना सम्बोधन भी दिया जिसमें उन्होंने कहा कि बंगाल की पुण्य धरती को आज मेरे लिए नमन करने का असवर है। बंगाल के कण-कण में आजादी का इतिहास समाया हुआ है। जिस धरती से ‘वंदे मात्रम’ का जयघोष हुआ वहां से ‘वंदे भारत’ को शुरू किया गया है। 
बंगाल न पहुंचने पर बोले –
पीएम मोदी ने आज संबोधन में कहा कि आज मुझे आप सब के बीच रूबरू होना था, लेकिन निजी कारणों की वजह से मैं आप सब के बीच नहीं आ पाया हूं। इसके लिए क्षमा चाहता हूं। देश की आजादी के ‘अमृत महोत्सव’ में देश ने 475 ‘वंदे भारत ट्रेन’ शुरू करने का का वादा किया था जिसे पूरा किया गया था। 

आज 30 दिसंबर का महत्व : पीएम मोदी
आज 30 दिसंबर की तारीख का भी इतिहास में अपना बहुत महत्व है। 30 दिसंबर, 1943 के दिन ही नेताजी सुभाष ने अंडमान में तिरंगा फहराकर भारत की आजादी की  शुरुआत हुई थी।

ममता बनर्जी ने हीराबा के निधन पर जताया शोक –ममता बनर्जी ने पीएम मोदी की मां हीराबा के निधन पर शोक जताया है।  उन्होंने लिखा कि प्रधानमंत्री जी आज आपके लिए बहुत दुखद दिन है। मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की आपको यह दुख सहने की हिम्मत दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *