इजरायल के कब्जे वाले वेस्ट बैंक में कतरी टेलीविजन चैनल अल जज़ीरा की एक महिला पत्रकार की इजरायली सेना ने गोली मारकर हत्या कर दी है।
विदेशी समाचार एजेंसी ‘रॉयटर्स’ के मुताबिक अल जज़ीरा में कार्यरत एक महिला पत्रकार शिरीन अबू अकिला को इसराइली सेना ने गोली मार दी. घटना के वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला पत्रकार के सिर में गोली लगी है.

