राज्य में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज फिर उछाल आया है। यहां 585 नए मरीज मिलने के बाद राज्य का आंकड़ा बढ़कर 70790 तक पहुंच गया है। वहीं विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान 8 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है।
स्वास्थ विभाग द्वारा जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज नए मिले मामलों में अल्मोड़ा जिले के 25, बागेश्वर के 6, चमोली के 57, चंपावत के 5, देहरादून के 210, हरिद्वार के 43, नैनीताल के 71, पौड़ी के 38, पिथौरागढ़ के 34, रुद्रप्रयाग के 28, टिहरी के 31, उधमसिंह नगर के 30 तथा उत्तरकाशी के 8 मरीज शामिल हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में 17595 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट आनी बाकी है। आज इलाज के बाद ठीक होने वालों की संख्या भी 458 रही है। उत्तराखंड के विभिन्न अस्पतालों में इलाज के दौरान आठ कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है, जिनमें से एक मरीज की मौत दून मेडिकल कॉलेज देहरादून, दो की जिला अस्पताल पिथौरागढ़, एक की नीलकंठ हॉस्पिटल हल्द्वानी, दो की एचएनबी बेस हॉस्पिटल श्रीनगर तथा एक-एक मरीज की मौत हिमालयन अस्पताल जौलीग्रांट तथा डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी में हुई है।

