टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां ने बेटे को दिया जन्म,फैन्स दे रहे बधाई

टीएमसी सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत का व्यक्तिगत मामला काफी सुर्ख़ियों में रहा। हालाँकि काफी समय से नुसरत की खबरें नहीं है,लेकिन आज कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। नुसरत जहां को 25 अगस्त की रात कोलकाता के निजी अस्पताल में भर्ती दर्द के चलते भर्ती हुईं थीं। खबरों की मानें तो एक्टर यश दासगुप्ता उन्हें अस्पताल लेकर आए थे। सोशल मीडिया पर नुसरत को फैंस बधाई दे रहे हैं। 

बीते दिनों टीएमसी सांसद और बंगाली अभिनेत्री नुसरत जहां फोटोज सामने आयीं थी जिनमें नुसरत प्रेग्नेंट दिखायीं दे रहीं थीं, हालाँकि उनसे अलग हो चुके उनके पति निखिल जैन ने उनके पेट में जो बच्चा है उसे अपना कहने से इंकार किया था। अभी भी नुसरत और निखिल दोनों साथ नहीं रह रहे हैं। नुसरत ने एक बयान जारी कर कहा था कि उनकी शादी भारत में मान्य नहीं हैं। नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर भी बहुत चर्चाए हुईं थीं,क्योंकि इसी बीच नुसरत के बीजेपी नेता और एक्टर यश दासगुप्ता के नजदीक आने की खबरें थीं। नुसरत जहां ने जून 2019 में बिजनेसमैन निखिल जैन से तुर्की में शादी की थी. इस डेस्टिनेशन वेडिंग की कई तस्वीरें सामने आई थीं।नुसरत के पूर्व पति निखिल जैन ने बड़ा बयान देते हुए कहा था कि यह बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने नुसरत पर आरोप लगाते हुए कहा था, शादी के कुछ समय बाद ही नुसरत का रवैया पूरी तरह बदल गया। ऐसा एक फिल्म की शूटिंग के बाद से हुआ।मैं कहता रहा की शादी का रजिस्ट्रेशन कर लेना चाहिए लेकिन वो इसपर सहमत नहीं थीं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *