भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे आत्महत्या मामले में खुलासा 

वाराणसी : भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी गायक समर सिंह उर्फ समरजीत को बीते दिन गुरुवार शाम सारनाथ थाने की पुलिस ने जिला जेल से कस्टडी रिमांड में ले लिया है। रिमांड के पहले दिन पुलिस ने समर से 25 सवाल पूछे। जिसमें उससे कहा गया कि ऐसा उसने  अंकिता से क्या  कहा कि उसे आत्महत्या करनी पड़ी। 

भदोही जिले के चौरी बाजार क्षेत्र बरदहां गांव की रहने वाली आकांक्षा दुबे बीते 26 मार्च को सारनाथ क्षेत्र स्थित एक होटल में मृत पाई गई। आकांक्षा को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में समर सिंह और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ सारनाथ थाने में मुकदमा दर्ज है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *