गौरतलब है कि करीब 9 दिनों से मशहूर कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की स्वास्थ्य हालत गंभीर है। 10 अगस्त को जिम में वर्कआउट दौरान राजू को दिल का दौरा पड़ा था। उन्हें दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती किया गया था तबसे उनका लगातार इलाज जारी है। 9 दिन पूरे हो गए हैं लेकिन राजू की हालत में ज्यादा सुधार देखने को नहीं मिल रहा है। राजू श्रीवास्तव के पीए गर्वित नारंग ने हालिया बताया है कि उन्हें कुछ इजेंक्शन दिए गए थे। मगर उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा है। सभी विशेषज्ञ चिकित्सक उनकी देखरेख में हैं। फिल्म जगत की हस्तियां भी काफी शोक में है। वह लगातार राजू श्रीवास्तव की हालत को लेकर पूछ भी रहे हैं।
बिग बी का राजू को संदेश –सभी जानते हैं कि राजू श्रीवास्तव अमिताभ बच्चन को अपना आदर्श मानते आए हैं। वह उनके बिग फैन हैं, ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बाद उनके परिवार ने बिग-बी से कहा कि जो मैसेज उन्होंने राजू के लिए लिखकर भेजे हैं, वह उन्हें रिकॉर्ड करके भेजें ताकि राजू को सुनाया जाए। अमिताभ बच्चन ने राजू श्रीवास्तव के लिए तुरंत अपने अंदाज में कई संदेश रिकॉर्ड करके भेजे, इनमें से कुछ में उन्होंने कहा ‘राजू उठो, बस बहुत हुआ’, अभी बहुत काम करना है।

