काबुल एयरपोर्ट पर हालात बदत्तर,3000 का मिल रहा पानी

काबुल: अफगानिस्तान में तालिबानी कब्जे के बाद वहां लोगों पर क्रूरता बढ़ती ही जा रही है। अब वहां हालात ऐसे है जिसे सुनकर सबकी रूह काँप रही है। लोग बिना सामान लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर पहुंच रहे लोगों के लिए भी विकट स्थिति खड़ी हो गई है। सूत्रों की मानें तो,लोग यहां महंगे भोजन और पानी की वजह से भूखे-प्यासे रहने जैसी स्थितियां भी फेस कर रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट पर एक पानी की बोतल 40 डॉलर यानी 3000 रुपये में मिल रही है। चावल की एक प्लेट के लिए 100 डॉलर यानी लगभग 7500 रुपये देने पद रहे हैं। पानी या खाना कुछ भी खरीदना हो, अफगानी करेंसी भी नहीं ली जा रही। सिर्फ डॉलर में ही पैसा चल रहा है। अफगानी नागरिकों को कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है।
इतनी महंगाई के कारण लोग भूखे-प्यासे लम्बी कतारों में लगें हैं। सबसे कठिन समय बच्चो के लिए हैं। भूख और प्यास के कारण बेहोशी की हालत में पहुंच रहे हैं। इन लोगों का हौसला अब टूटने लगा है। शरीर अब आगे और झेलने की स्थिति में नहीं हैं। अधिकतर लोग खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। काबुल एयरपोर्ट के बाहर अब भी 50 हजार से ज्यादा लोग इंतजार कर रहे हैं। इस वजह से यहां इतना भयानक जाम लगा हुआ है कि एयरपोर्ट तक पहुंचना नामुमकिन सा काम है। किसी भी तरह से अफगानिस्तान से बाहर निकलना चाहते हैं। ये लोग उन भाग्यशाली लोगों में से थे जिन्हें हवाई अड्डे के अंदर जाने की अनुमति दी गई। सभी को हर वक्त आतंकियों का खौफ सत्ता रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *