अमेरिका के राष्ट्रपति पद का चुनाव हारने के बाद डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस में बने रहने की ख्वाहिश समाप्त हो गई है। चुनाव में हार के बाद ट्रंप से जुड़ी एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि ट्रंप राष्ट्रपति पद ही नहीं बल्कि अपनी पत्नी मेलानिया से भी हाथ धो सकते हैं।
ब्रिटेन के अखबार डेली मेल की खबर के मुताबिक ट्रंप का अपनी पत्नी मेलानिया से लंबे वक्त से विवाद चल रहा है। चर्चा है कि व्हाइट हाउस खाली करते ही ट्रंप की पत्नी भी उन्हें तलाक दे सकती हैं। एक पूर्व महिला अधिकारी के हवाले से छपी खबर में कहा गया है कि ट्रंप और मेलानिया की 15 वर्ष पुरानी शादी खत्म हो चुकी है। बताया जा रहा है कि मेलानिया डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बने रहें तक उनको नहीं छोड़ना चाहती थी, क्योंकि उन्हें डर था कि वह उन्हें परेशान कर सकते हैं। इससे पहले मेलानिया की एक पूर्व सलाहकार ने कहा था कि ट्रंप से उनके रिश्ते इतने खराब हैं कि व्हाइट हाउस में दोनों के अलग-अलग बेडरुम हैं।

