Ukraine Russia war: यूक्रेन ने रूस में घुसकर किया हमला,शहर पर की एयरस्ट्राइक

रूस-यूक्रेन के बीच का युद्ध जारी है। न ही रूस पीछे हटेगा नहीं और न ही यूक्रेन अपने घटने टेकने को तैयार है। ऐसे में यूक्रेन में भारी तबाही जारी है। इस बीच यूरोपीय संसद की अध्यक्ष रोबर्टा मेत्सोला कीव के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने ऑस्ट्रेलिया, नीदरलैंड व बेल्जियम की संसद को संबोधित करते हुए कहा कि मैं अभी भी रूस के खिलाफ ठोस कदमों का इंतजार कर रहा हूं। उसकी आक्रामकता न खत्म हो जाए। यूक्रेन के महाधिवक्ता कार्यालय के मुताबिक, रूस की ओर से किए गए हमले के बाद से अब तक यूक्रेन में 153 बच्चों की मौत हो चुकी है। वहीं 254 बच्चे घायल हैं। बच्चों को सबसे ज्यादा नुकसान कीव, दोनेत्स्क, खारकीव, चर्नीहीव में हुआ है।

 रूस के शहर बेल्गोरोद स्थित एक तेल डिपो में जबरदस्त आग लगी है। यह शहर यूक्रेन की सीमा से 12 किमी दूर है। शहर के गवर्नर का कहना है कि,आग भीषण है। इससे काफी धुआं निकल रहा है। रूस-यूक्रेन जंग का आज 38वां दिन है। इस बीच यूक्रेनी विदेश मंत्रालय की ओर से पुष्टि की गई है कि रूसी हवाई हमलों में यूक्रेन के अब तक 15 एयरपोर्ट बर्बाद हो चुके हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *