उत्तराखंड में आज कोरोना संक्रमण के 473 नए मामले सामने आए हैं, वहीं पिछले 24 घंटों में 404 मरीज ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए। जानकार मानते हैं कि राज्य में कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है।
आज मिले मामलों में अल्मोड़ा जिले के 17, बागेश्वर के 2, चमोली के 48, चंपावत के 3, देहरादून के 163, हरिद्वार के 55, नैनीताल के 39, पौड़ी के 40, पिथौरागढ़ के 14, रुद्रप्रयाग के 16, टिहरी के 12, उधमसिंह नगर के 57 तथा उत्तरकाशी के 7 मरीज शामिल हैं।
इसके अलावा इलाज के दौरान राज्य के विभिन्न अस्पतालों में 9 मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो की एम्स ऋषिकेश, एक डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी, एक मिलिट्री हॉस्पिटल पिथौरागढ़, तीन एचएनबी श्रीनगर, एक हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट तथा एक मरीज की मौत सीएमआई अस्पताल देहरादून में हुई है।

