बड़ी खबर: आंदोलन को तेज़ करने के लिए किसानों ने किया बड़ा एलान

तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर जमे किसानों ने आंदोलन को तेज करने का ऐलान किया है। इसके तहत 18 फरवरी को किसान नेताओं ने रेल रोको अभियान की घोषणा की है।
संयुक्त किसान मोर्चा ने बयान जारी कर बताया कि 18 तारीख को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रेनों का पहिया जाम रहेगा।
इसके अलावा 12 फरवरी से किसान राजस्थान के सभी टोल प्लाजा फ्री कराएंगे साथ ही 14 फरवरी को पुलवामा हमले की बरसी पर किसान शहीदों की याद में कैंडल मार्च निकालेंगे।
विदित है कि पिछले 80 दिनों से हजारों किसान दिल्ली के बॉर्डरों पर मोर्चा जमाए बैठे हैं। वो तीनों नए कृषि कानूनों को रद्द कराने व एमएसपी की गारंटी की मांग को लेकर आंदोलित है।
उधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद को संबोधित करते हुए एक बार फिर कहा कि उनकी सरकार किसानों के हित के प्रति संकल्पबद्ध है।
उन्होंने किसान नेताओं को बातचीत का न्योता देते हुए कहा कि कोई भी समस्या ऐसी नहीं है जिसका बातचीत से हल ना निकाला जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *