चारधाम यात्रा की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं इसी कड़ी में देहरादून में इस बार चारधाम यात्रा में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें भी संचालित की गई है। बीते दिन बृहस्पितवार को प्रदेश परिवहन मंत्री चंदन रामदास ने परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा है कि परिवहन महकमा चारधाम यात्रा को ठीक से कराए।
विधानसभा स्थित कक्ष में आयोजित बैठक में परिवहन सचिव, परिवहन आयुक्त, निगम की एमडी सहित तमाम अधिकारी शामिल हुए। बैठक में मंत्री चंदनराम दास ने सबसे पहली प्राथमिकता चारधाम यात्रा का सुलभ संचालन बताई। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा में इस बार सीएनजी और ई-बसें भी संचालित की जाएं, ताकि लोगों को सस्ती और सुरक्षित यात्रा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को 100 दिन का लक्ष्य निर्धारित कर उस हिसाब से काम करने के निर्देश दिए।
चारधाम यात्रा को और आसान और सस्ता बनाने की तैयारी,सीएनजी और ई-बसें तैयार

