23 अगस्त से छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से एक से पांचवीं तक के स्कूल खुलेंगें : यूपी 

लखनऊ : गौरतलब है कि आज से यूपी में (सोमवार) स्कूलों को खोला गया है। प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टीम 9 के साथ हुई समीक्षा बैठक में 23 अगस्त रक्षाबंधन के बाद छठी से आठवीं तक और एक सितंबर से कक्षा एक से पांचवीं तक के स्कूल भी रीओपन किए जाएंगें। आज यूपी मुखिया योगी ने अधिकारीयों को इस सम्बन्ध में कई निर्देश जारी भी कर दिए हैं। 

मीडिया में ख़बरों के मुताबिक़, सोमवार से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक और व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी क्षमता के साथ भौतिक रूप से पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है।मुख्यमंत्री योगी ने बैठक में कहा कि सतत प्रयासों से कोरोना की दूसरी लहर पर बने प्रभावी नियंत्रण के साथ-साथ जनजीवन तेजी से सामान्य हो रहा है। आज प्रदेश के 17 जनपदों में जो की ये हैं, अलीगढ़, अमेठी, बलिया, बांदा, बहराइच, बिजनौर, चित्रकूट, देवरिया, फर्रुखाबाद, फिरोजाबाद, हरदोई, हाथरस, कासगंज, कौशाम्बी, महोबा, संतकबीरनगर और शामली में कोविड का एक भी मरीज शेष नहीं है। यह जिले अब संक्रमण से मुक्त हैं। औसतन हर दिन ढाई लाख से अधिक टेस्ट हो रहें हैं, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.01 बनी हुई है और रिकवरी दर 98.6 फीसदी है।

अभी तक यूपी में एक लाख 89 हजार 744 सैम्पल की टेस्टिंग में 62 जिलों में संक्रमण का एक भी नया केस नहीं मिला है,जबकि 13 जनपदों में इकाई अंक में मरीज पाए गए। वर्तमान में प्रदेश में एक्टिव कोविड केस की संख्या 419 रह गई है। यूपी में अब तक 05 करोड़ 74 लाख 39 हजार से अधिक लोगों का टीकाकरण हो चुका है।  04 करोड़ 82 लाख 53 हजार से अधिक लोगों ने वैक्सीन की एक खुराक लगी है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *