हरिद्वार : धर्मनगरी हरिद्वार में रानीपुर कोतवाली क्षेत्र सालमपुर में मोहर्रम की तैयारी के चलते बड़ा हादसा हुआ। जिसमे आग लगने से युवक बुरी तरह झुलस गया। इस दौरान लोगों में अफरा-तफरी मच गई। भीड़ ने युवक को आग की चपेट से समय रहते बचा लिया है। कल मंगलवार को हरिद्वार,मोहर्रम का जुलूस निकालने के लिए लोग तैयारियां में लगे। इसी दौरान एक हादसा हो गया। जुलूस में स्टंट की रिहर्सल करना एक युवक को भारी पड़ गया। स्टंट के दौरान युवक आग की चपेट में आ गया, जिससे यहां अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने युवक को सेफ करने के लिए लोगों ने युवक की जान बचाली ।
हरिद्वार में हादसा: स्टंट कर रहा युवक आग लगने से झुलसा

