हरिद्वार : हरिद्वार बाईपास पर हादसा हुआ है। कोहरे की वजह से हरिद्वार बाईपास पर पांच वाहन आपस में टकराए और दो लोग घायल हो गए। हादसा होते ही वहां हड़कंप मच गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को बाईपास से साइड में कर यातायात शुरू करवाया। हादसा मंगलवार देर रात का है . हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरी ख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली ख़राब हो गई थी जिसे सही करने के लिए ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टैक्टर से टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए।
हरिद्वार बाईपास कोहरे के चलते भिड़े पांच वाहन, हड़कंप मचा

