हरिद्वार में यूथ कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर शुरू

हरिद्वार : हरिद्वार के गंगास्वरूप आश्रम में उत्तराखंड यूथ कांग्रेस का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया। पहले दिनकांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने यूथ कांग्रेस के नए पदाधिकारियों को संगठनात्मक जानकारी दी । और इसके साथ ही उन्होंने नए पदाधिकारियों को अन्य राजनैतिक दल और कांग्रेस की कार्यप्रणाली और विचारधारा के बारें में समझाया। प्रशिक्षण में उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि युवा नेता ही पार्टी का भविष्य तय करते है और इन सभी युवा पदाधिकारियों को कांग्रेस की सोच को लेकर जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है । जनता की समस्याओं का निवारण करना प्रत्येक युवा की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही हरीश रावत ने यह भी गुरुमंत्र दिया की युवा कार्यकर्त्ता को जनता के लिए हर समय तैयार रहना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव युवा नेताओं से साझा किए। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने बैठक में युवा नेताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधारा सबको साथ लेकर चलने की है । कांग्रेस पार्टी भाजपा की तरह धर्म की राजनीति नहीं करती है। कांग्रेस सही मायनों में विकास की राजनीति करती है। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि युवा पदाधिकारी सरकार की जनविरोधी नीतियों को प्रदेश की जनता के सामने उजागर करें। जिससे प्रदेश की जनता के सामनें भाजपा का असली चेहरा आ सके। इस प्रशिक्षण शिविर में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्ण अलावरू, प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या, सह प्रभारी भव्य चौहान, प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, कार्यकारी महानगर अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी, विधायक रवि बहादुर, पूर्व मंत्री हरक सिंह रावत, पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, शहर अध्यक्ष तुषार कपिल,आदि मौजूद थे ।