महिला कॉन्स्टेबल ने बचाई ट्रेन पटरी पर गिरे युवक की जान

देहरादून : लक्सर रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ना एक युवक को भारी पड़ा। ट्रेन में चढ़ते समय उसका पैर फिसला और वह ट्रैक पर गिरा।  इस दौरान वहां एक महिला कांस्टेबल ने तत्परता दिखाते हुए युवक को ऊपर खींचा। महिला कांस्टेबल की हर तरफ प्रशंसा के चर्चे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ है।  जीआरपी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक़, रविवार को दोपहर लगभग 2:40 पर ट्रेन संख्या 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस रेलवे स्टेशन से रवाना हुई इस समय युवक चलती ट्रेन में चढ़ने लगा। लेकिन अचानक उसका पैर फिसला और वह प्लेटफाॅर्म व ट्रेन के बीच में नीचे गिर गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात थाना जीआरपी महिला कर्मचारी उमा व कांस्टेबल जयपाल सैनी ने अपनी जान पर खेलकर युवक के दोनों हाथ पकड़ कर उसे प्लेटफॉर्म की तरफ खींच लिया। महिला कांस्टेबल उमा व जीआरपी कांस्टेबल जयपाल सैनी की हर तरफ तारीफ हो रही है।जीआरपी थाना अध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया की दोनों ने ड्यूटी के दौरान सराहनीय कार्य किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *