उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी आज या कल उम्मीदवारों के नाम की कर सकती है घोषणा

देहरादून: कांग्रेस उत्तराखंड विस चुनाव की सभी सीटों पर सूची तैयार होने के बाद भी बीते दिन मंगलवार को भी प्रत्याशियों के नामों का एलान नहीं किया गया।  जबकि बचे हुए 25 सीटों पर सहमति तैयार करने के बाद भी स्क्रीनिंग कमेटी ने केंद्रीय चुनाव समिति को पैनल सौंप दिए थे। माना जा रहा है कि अब कांग्रेस बुधवार या गुरुवार तक उम्मीदवारों की घोषणा होने की उम्मीद है। जबकि अभी आलाकमान ने प्रदेश के सभी वरिष्ठ नेताओं को नई दिल्ली में ही थमने के लिए कहा है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भी बताया है कि, आलाकमान के निर्देश पर सभी नेता दिल्ली में हैं। उन्होंने उम्मीद जाहिर की कि जल्द पार्टी प्रत्याशियों के नाम का एलान करेगी। 

केंद्रीय चुनाव समिति ने स्क्रीनिंग कमेटी को आदेश दिए हैं, जो भी विस सीटों पर आए तीन से अधिक नामों की छंटनी कर दो या तीन नामों का पैनल बना लिया जाए। आज दिन भर माथापच्ची के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को बाकी पैनल सौंप दिए गए। लेकिन टिकटों की घोषणा नहीं हो सकी। इसकी वजह पूर्व कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की संभावित ज्वाइनिंग को भी माना जा रहा है। हरक सिंह अभी तक कांग्रेस में शामिल नहीं हो पाए हैं। उनके बुधवार को पार्टी में शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *