पटनाः बिहार से ख़बर आ रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। कुछ लक्षणों के बाद नीतीश कुमार ने आज अपनी जांच कराई और रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि वह कोरोना पॉज़िटिव हैं।
रिपोर्ट के पॉज़िटिव आने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी गई। और बताया गया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद नीतीश कुमार ने अपने को होम क्वैरेन्टाइन कर लिया है , साथ ही उन सभी लोगों से अपनी जांच करने का आग्रह किया है जो हाल ही में उनके सम्पर्क में आए हैं।

