मेटा में आज से छटनी शुरू,जकरबर्ग ने लगाई मुहर

नई दिल्ली: ट्विट्टर में छटनी के बाद अब मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने कंपनी के सैकड़ों कर्मचारियों से बीते सोमवार बैठक की जिसमें उन्होंने मेटा में होने जा रही छंटनी पर मोहर लगाईं। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों को बताया कि आज बुधवार सुबह से कंपनी में छंटनी की प्रक्रिया होगी। एक मीटिंग के चलते उन्होंने कहा कि कंपनी की तरफ से उठाए गए गलत कदमों के लिए वे जिम्मेदार है।कंपनी की अच्छी ग्रोथ के लिए उन्होंने जरूरत से अधिक कर्मचारी भर्ती किए। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार जकरबर्ग के साथ मीटिंग में शामिल एक कर्मी ने इस बात की पुष्टि की है। आज बुधवार से मेटा में हजारों कर्मचारियों की छंटनी शुरू की जाएगी। 

जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी ,उन्हें कम से कम चार महीने का वेतन मिलेगा। जुकरबर्ग ने छंटनी का सामना करने वालों में भर्ती और व्यावसायिक टीम के सदस्यों के होने का उल्लेख किया है। फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार छंटनी योजना की आंतरिक घोषणा बुधवार सुबह करीब 6 बजे होने की आशंका है। मानव संसाधन प्रमुख लोरी गोलर ने समूह को बताया कि जो कर्मचारी अपनी नौकरी खो देंगे, उन्हें कम से कम चार महीने का कंपनी वेतन देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *