माफिया भाइयो की हत्या के बाद सीएम योगी का बड़ा बयान

लखनऊ : माफिया भाइयों की हत्या के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चुप्पी तोड़ी है। सीएम योगी ने कहा है कि  यूपी में अब दंगे नहीं होते। यूपी में अब कानून का राज है। अब कोई पेशेवर अपराधी और माफिया किसी व्यवसायी को डरा धमका नहीं रहा। उत्तर प्रदेश आज आपको बेहतरीन कानून व्यवस्था होने की पूरी गारंटी दे रहा है। कीसीएम योगी ने कहा कि जो माफिया पहले संकट थे, वो अब खुद अब संकट में पड़े हुए है और सरकार में यूपी में एक बार भी कर्फ्यू नहीं लगा है। अब किसी जनपद के नाम से डर नहीं है। यूपी अब विकास के लिए जाना जाता है। लोक भवन में पीएम मित्र योजना के अंतर्गत मुख्यमंत्री आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के सामने एमओयू साइन हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *