प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने एसएलपी मामले में सरकार को कठघरे में लिया है। माहरा ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी कमजोर मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने सीएम धामी की निर्णय लेने की क्षमता पर भी सवाल उठाए हैं। कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में माहरा ने कहा कि पहले सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी वापस लेने की अर्जी लगाई, बाद में कहा कि हम इसे वापस नहीं लेना चाहते। सीएम का बयान आया कि उन्हें इस मामले में अधिकारियों ने अंधेरे में रखा। यह बात इस ओर इशारा कर रही है, कि सीएम धामी फैसले नहीं ले पाते, अगर अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को गुमराह किया तो क्या सरकार ऐसे अधिकारियों की खिलाफ कोई कार्रवाई करेगी ?
बीते दिनों मसूरी चिंतन शिविर में मुख्य सचिव का भी बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि अधिकारी फाइलों पर काम नहीं कर रहे हैं, जो बड़ी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार में लालफीताशाही हावी है।

