चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने लैंडर विक्रम की तस्वीर सामने आई है। इसरो ने इस तस्वीर को साझा करते हुए लिखा ‘स्माइल प्लीज!’ इसरो ने कहा है कि रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरा ने यह तस्वीर ली है। इस खास कैमरे को लैबोरेट्री फॉर इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम द्वारा विकसित किया गया है।
इसरो ने कहा कि रोवर प्रज्ञान ने 30 अगस्त को भारतीय समयानुसार सुबह 7.35 बजे यह तस्वीर खींची है। इसरो का चंद्रयान-3 मिशन लगातार चांद से जुड़ी रोचक जानकारियां भेज रहा है। चांद की सतह पर चंद्रयान-3 मिशन के रोवर प्रज्ञान ने दक्षिणी ध्रुव पर सल्फर की मौजूदगी की पुष्टि की है।
अंतरिक्ष विज्ञानी टीवी वेंकटेशवरन ने कहा है कि ‘रोवर ने चांद पर कुछ विशेष तत्वों की खोज की है। चांद की सतह पर और जगह जाएगा और तत्वों की कंपोजिशन और कंसंट्रेशन की जानकारी भेजेगा।मोट सेंसिंग करीब 100 किलोमीटर दूर आसमान से की गई है…इसलिए चांद की कुछ जगहों पर उतरने की जरूरत है।

