देहरादून के इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के 11 अधिकारी कोविड पॉज़िटिव

देहरादून: देहरादून में इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट अकेडमी में मिड टर्म ट्रेनिंग को पहुंचे  यूपी, बिहार, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के 11 ट्रेनर्सअधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।  आईएफएस अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद उन्हें एकेडमी में ही क्वारंटीन किया गया है। अकेडमी के अधिकारियों के अनुसार, विभिन्न राज्यों के 40 आईएफएस अधिकारियों को मिड टर्म ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया था। इन अधिकारियों को पहले लखनऊ आईआईएम में मैनेजमेंट की ट्रेनिंग के बाद नई दिल्ली भेजा गया जहाँ उन सभी खा कोरोना टेस्ट हुआ। जिसमें छह अधिकारी कोरोना संक्रमित पाए गए लेकिन रिपोर्ट आने से पहले ही सभी अधिकारी देहरादून पहुंच गए थे। अधिकारियों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद एकेडमी अधिकारियों की ओर से तमाम एहतियाती कदम उठा लिए गए हैं।

उत्तराखंड में कोरोना का सबसे पहला मामला इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के ही ट्रेनी अधिकारियों में सामने आया था। उस वक्त ट्रेनी आईएफएस अधिकारियों का दल स्पेन समेत कई यूरोपीय देशों के विज़िट पर थे। आपको बतादें की राजधानी देहरादून में लंबे समय बाद देहरादून में फिर दो क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं।  जिलाधिकारी डॉ. आर राजेश कुमार ने कहा कि जिले में इंदिरा गांधी नेशनल एकेडमी ओल्ड हॉस्टल एफआरआई और जी-2 बी-19 तिब्बतन कॉलोनी सहस्त्रधारा रोड कुल्हाल में कोरोना संक्रमित मिलेने पर कंटेनमेंट जोन घोषित किया है।

जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी सदर को उक्त क्षेत्रों में कांटेक्ट ट्रेसिंग व प्रभावी सर्विलांस कराने के आदेश दिया।  उन्होंने मुख्य चिकित्सधिकारी को इन क्षेत्रों में सैंपलिंग कार्य कराते हुए इसकी नियमित मॉनिटरिंग कराने व जिला पूर्ति अधिकारी को उक्त क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं एवं खाद्यान्न की आपूर्ति करने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *