देहरादून : आज उत्तराखंड के कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता यशपाल आर्य ने सोमवार को विधानसभा में विधिवत नेता प्रतिपक्ष के रूप में भी पदभार संभाला। इस दौरान मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के अलावा पांच-सात विधायक भी उपस्थित रहे। इसके आलावा रविवार को उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पदभार ग्रहण किया था।
पार्टी में एकता के तमाम दावों के बाद भी स्वागत समारोह में 19 में से 11 विधायक अनुपस्थित थे जिसकी चर्चा लगातार हो रही है। इसकी सियासी गलियारों में खूब चर्चा हो रही है।\
माहरा के स्वागत कार्यक्रम से वरिष्ठ विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश, राजेंद्र भंडारी, विक्रम सिंह नेगी, फुरकान अहमद, मयूख महर, मदन सिंह बिष्ट, खुशहाल सिंह अधिकारी, तिलक राज बेहड़, गोपाल सिंह राना और प्रदेश प्रभारी पर खुलकर निशाना साध चुके विधायक हरीश धामी अनुपस्थित रहे।इसके अलावा चकराता विधायक प्रीतम सिंह उनके क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे की वजह से कार्यक्रम में नहीं आ पाए। जबकि भगवानपुर विधायक ममता राकेश रुड़की में हुए बवाल के चलते वहां व्यस्त रहीं, लेकिन, अन्य विधायक इतने महत्वपूर्ण कार्यक्रम में क्यों उपस्थित नहीं हुए, जिसका जवाब नहीं मिला।

