मुंबई : फिरसे आईपीएल 2022 में कोरोना संक्रमण का दूसरा मामला निकलकर आया है। दोनों मामले दिल्ली कैपिटल्स की टीम से ही बाहर आए हैं। इससे पहले दिल्ली के फिजियो पैट्रिक फरहात कोरोना संक्रमित हुए थे, और अब टीम के एक खिलाड़ी (ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर) की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली है। अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी सदस्यों को होटल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सभी खिलाड़ियों को दो दिन तक होटल में ही रखा जाएगा और इस दौरान सभी का टेस्ट होगा। कोरोना जांच की रिपोर्ट आने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा। इस वजह से दिल्ली और पंजाब के बीच 20 अप्रैल को होने वाला मैच भी टाला जा सकता खबरें मिल रही है।
आपको बतादें कि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन अगर ख़बरों की मानें तो, रैपिड एंटीजन टेस्ट में दिल्ली के एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब इस खिलाड़ी का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाएगा। इसके बाद ही कोरोना के मामले की पुष्टि की जाएगी। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित पाई गई है। दिल्ली के स्टाफ के एक अन्य सदस्य के अंदर कोरोना के लक्षण पाए गए हैं, लेकिन आरटीपीसीआर टेस्ट में रिपोर्ट निगेटिव निकली है।
पुणे जाना हुआ कैंसल –इसके आलावा आज सोमवार को ही टीम को मुंबई से पुणे के लिए रवाना होना था वहां 20 अप्रैल को उन्हें पंजाब के खिलाफ मैच खेलना है, लेकिन कोरोना का दूसरा मामला आने के बाद सभी खिलाड़ियों को क्वारंटीन कर दिया गया है। होटल में बंद सभी खिलाड़ियों का आज और कल टेस्ट किया जाएगा।

