देहरादून : विशेष जांच दल ने पटवारी व सहायक अभियंता और अवर अभियंता की लिखित भर्ती परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में फरार आरोपियों की तलाशी तेज कर दी है। पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष समेत तीन आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम लगाया गया है। टीमें धरपकड़ के लिए रवाना हो गयीं हैं। एक टीम पूर्वी उत्तर प्रदेश पहुंची है जबकि एक टीम हरिद्वार के अलावा आसपास के इलाकों में तलाशी में जुट गई है।पटवारी और एई-जेई भर्ती परीक्षा पेपर लीक प्रकरण में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार कर जेल का रास्ता दिखाया गया है। फरार आरोपियों की तलाश में एसआईटी जुटी हुई है। जेल में बंद मास्टरमाइंड संजीव चतुर्वेदी के भांजे अनुराग पांडे निवासी बलिया उत्तर प्रदेश का नाम प्रकरण में सामने आया था जबकि लक्सर बाकरपुर निवासी डेविड का भी हाथ सामने आया लेकिन हत्थे नहीं चढ़ पाया। वहीं एई-जेई और पटवारी पेपर लीक मामले में फरार पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगलौर ग्रामीण संजीव धारीवाल निवासी मोहम्मदपुर जट मंगलौर हाथ नहीं लग पाया है।
पेपर लीक मामले में यूपी रवाना हुई पुलिस,भाजपा नेता फरार

