Dehradun : कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज चार धाम खोलनें को लेकर विधानसभा पर दिया धरना

देहरादून: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हंगामा लगातार सुर्ख़ियों में है। जिसके चलते आज चारधाम यात्रा जल्दी शुरू किये जानें को लेकर कांग्रेस ने मंगलवार को विधानसभा के बाहर धरना दिया। पार्टी महासचिव संगठन मथुरादत्त जोशी ने इस धरने के विषय में बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मंगलवार को पार्टी नेता और कार्यकर्ता विधानसभा के बाहर इकठ्ठा हुए और सरकार से शीघ्र चारधाम यात्रा शुरू किए जानें की मांग की।
उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से कोरोना संक्रमण की वजह से चारधाम यात्रा से जुड़े लोग बुरी तरह से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा सुचारू रूप से चले, सरकार को इसके इंतजाम करने होंगे। कार्यकर्ताओं ने सभी प्रभावितों के बारे में सरकार से सोचने और जल्दी यात्रा शुरू करवा देने की मांग की है। यात्रा कोरोना संक्रमण की वजह सेबंद हुई थी जिसका प्रभाव वहां व्यापारियों और अन्य नागरिकों पर बुरी तरह पड़ा है। 

गौरतलब है कि बीते दिन सोमवार को इसी मुद्दे को लेकर सभी ने बदरीनाथ का कूच किया था जिन्हें पांडुकेश्वर में पुलिस बल ने रोका था।  कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी देने के साथ ही सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। सभी में आपसी धक्का मुक्की की खबरें भी मिली हैं। 
एनएसयूआई और यूथ कार्यकर्ता दोपहर में एक बजे बदरीनाथ कूच के तहत पांडुकेश्वर में पहुंचे। यहां पहले से ही मौजूद पुलिस बल ने बैरिकेडिंग की हुई थी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग तोड़कर बदरीनाथ धाम जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस बल ने उन्हें आगे नहीं जाने दिया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *