अयोध्या : प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को है और तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीते दिन बृहस्पतिवार को इस भव्य आयोजन से पहले बड़ी खबर सामनेइनाइ है तीन संदिग्ध आतंकी मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था और भी चाक-चौबंद की गई है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे हैं। इस दौरान सीएम यहां रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियों को देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायज़ा लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का निरीक्षण भी करेंगे। सीएम के आगमन की तय्यरिया हुई हैं।
आतंकियों के मिलने से बढ़ी सुरक्षा –
खालिस्तानी आतंकियों से जुड़े तीन संदिग्ध युवकों को पकड़ने के बाद एटीएस हाई अलर्ट पर है और बीते दिन बृहस्पतिवार को एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रामनगरी का भ्रमण किया। नयाघाट से श्रीरामजन्मभूमि तक महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी बधाई गई है। जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के पास नए भवन में कंट्रोल रूम बनाया है।
खालिस्तानी पन्नू ने दी धमकी –
तीन संदिग्धों को हिरासत में लेने के बाद खालिस्तान समर्थक गुरवंत सिंह पन्नू ने कई लोगों के फोन पर एक संदेश भेजा। समर्थकों की गिरफ्तारी व टॉर्चर करने का दावा किया है और शंकि भी दी है।