क्रूज़ ड्रग केस के अहम गवाह प्रभाकर की मौत,जानिए पूरा मामला

मुंबई : गोवा क्रूज़ ड्रग केस में एनसीबी के अहम गवाह प्रभाकर सेल की मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके वक़ील ने बताया कि प्रभाकर की दिल का दौरा पड़ने से प्रभाकर सेल का कल निधन हो गया है। वकील ने कहा कि शुक्रवार को मुंबई के चेंबूर में अपने आवास पर दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हुई है।बता दें कि प्रभाकर सेल एनसीबी की गवाह किरण गोसावी के बॉडीगॉर्ड थे। ड्रग केस को लेकर उन्होंने कहा था कि, गोसावी ने क्रूज जहाज पर रेड के बाद एक शख्स से 50 लाख रुपये लिए थे। प्रभाकर मुंबई क्रूज ड्रग्स केस में एक अहम गवाह थे, प्रभाकर सेल ने ही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 25 करोड़ रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाया था।

क्रूज़ ड्रग मामले में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को भी आरोपी बनाया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें ज़मानत मिल गई थी। दरअसल, आर्यन खान को बीते साल तीन अक्टूबर को एक क्रूज जहाज पर छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया था। जहाज में मौजूद आरोपियों पर प्रतिबंधित ड्रग्स को कथित रूप से रखने, सेवन करने को लेकर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।