भाजपा का दामन थामने जा रहे शिवपाल ?सीएम योगी को किया ज्वाइन

लखनऊ : यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जसवंत नगर से जीतने वाले प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल ही में सीएम योगी आदित्यनाथ से उनकी मुलाकात के बाद अटकलें चल रही थी कि जल्द वह बीजेपी शामिल हो सकते हैं, इन अटकलों को फिर से हवा तब मिल गई, जब उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ और पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को फॉलो करना शुरू कर दिया।दरअसल, समाजवादी पार्टी के टिकट पर इटावा की जसवंतनगर विधानसभा सीट से चुनाव लड़कर विधायक बने प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लेकर राजनीति में हलचल मची हुई है. दरअसल, भतीजे और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से नाराज चाचा शिवपाल हाल ही में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात करने पहुंच थे। इसके बाद से उनके बीजेपी में शामिल होने की अटकलें तेज हो गई थीं।
हालांकि, इस संबंध में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुलाकात नहीं थी। यह मात्र एक शिष्टाचार भेंट थी। मगर शिवपाल सिंह यादव की यह मुलाकात राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। बता दें कि 26 मार्च को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पार्टी के सभी विधायकों को बैठक के लिए आमंत्रित किया था। शिवपाल सिंह यादव भी इसमें शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे थे. मगर उन्हें इस बैठक में शामिल होने के लिए निमंत्रित नहीं किया गया. इस बात से वे बिफर गए।